संदेश: कोरी गांव में सास की हत्या करने के मामले में आरोपी बहू गिरफ्तार
संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव में बुधवार की दोपहर सीढ़ी पर चढ़ने के विवाद को लेकर पत्थर से मारकर बहू ने अपनी सास की हत्या कर दी थी। इस मामले को लेकर संदेश थाना की पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करने के बाद आरोपी बहू से पूछताछ की गई और उसको जेल भेज दिया गया है।