संदेश: कोरी गांव में बहू ने पत्थर से मारकर अपनी सास की हत्या की
संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव में बुधवार की दोपहर सीढ़ी पर चढ़ने के विवाद को लेकर पत्थर से मारकर बहू ने अपनी सास की हत्या कर दी। मृतिका के शरीर पर बाएं तरफ सीने पर लाल रंग का सूजा हुआ जख्म का निशान पाया गया है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतिका संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव निवासी स्व.रामदेव प्रसाद की पत्नी है।