टोहाना: टोहाना-फतेहाबाद रोड गड्ढों से खस्ताहाल, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मरम्मत की मांग की
टोहाना-फतेहाबाद मुख्य मार्ग पर बड़े गड्ढे और धंसी मिट्टी से हादसों का खतरा बढ़ गया है। गांव खनोरा के पंच विक्रम ने सड़क की खराब हालत का वीडियो वायरल कर मुख्यमंत्री से जल्द मरम्मत की अपील की है। बरसात से पहले सड़क सुधारना जरूरी बताया जा रहा है।