सिरोही: रामगिरि महाराज की अग्नि तपस्या बनी आस्था का केंद्र, हाथ उठाए रखने का कठिन संकल्प, सांसद और जिला प्रमुख ने लिया आशीर्वाद
Sirohi, Sirohi | Apr 22, 2026 सिरोही के जावाल गांव में कृष्णावती नदी के तट पर हठयोगी रामगिरि महाराज की 41 दिवसीय '11 धूनी अग्नि तपस्या' विश्व कल्याणार्थ आयोजित की जा रही है। यह तपस्या इन दिनों आस्था का केंद्र बनी हुई है। इस कठोर साधना के दर्शन करने बुधवार को क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि जावाल पहुंचे। इनमें सांसद लुम्बाराम चौधरी, जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी