मेहनगर: बोहरापुर मोड़ पर साइकिल सवार को बाइक ने मारी टक्कर, साइकिल सवार की मौत, शव का हुआ पोस्टमार्टम
गंभीरपुर थाना में बोहरापुर मोड़ पर बाइक की टक्कर से साइकिलसवार की मौत हो गई। 61वर्षीय सीताराम सरोज निवासी बोहरापुर घर से बाजार के लिए साइकिल के लिए निकले थे। घर से करीब 500मीटर दूर गए थे। तभी बाइक ने साइकिल को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सीता राम सरोज को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां से रेफर होने पर जिला अस्पताल लगाया गया। जहां पर मौत हुई।