नवाबगंज: अजपुरा निजामपुर में विद्युत तार पर नीम का पेड़ गिरने से विद्युत पोल टूटा, रातभर क्षेत्र में बिजली रही गुल
जैदपुर विद्युत उपखंड क्षेत्र अंतर्गत निजामपुर अजपुरा गांव में बीती शनिवार की देर रात करीब 11 बजे तेज आंधी तूफान ने जमकर तबाही मचाई। तेज आंधी तूफान के चलते एक नीम का पेड़ विद्युत तार पर गिर गया जिससे ट्रांसफार्मर सहित दो विद्युत पोल टूट गए और तार सड़क पर ही लटक गए जिससे कई घंटे तक आवागमन बाधित रहा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पेड़ को काटकर किनारे किया।