जिले में शनिवार को हुई असमय वर्षा एवं ओलावृष्टि को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर सोनिया मीना ने समस्त अनुविभागीय दंडाधिकारियों (एसडीएम) को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि सभी एसडीएम अपने-अपने अनुविभाग क्षेत्रों में शीघ्रता से सर्वे कार्य प्रारंभ करे।