हाथरस: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक के साथ 5 लोगों ने की मारपीट, अस्पताल से प्रचारक को आगरा रेफर किया
जनपद हाथरस 5 दबंगों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक के साथ कार आगे पीछे करने को बेवजह जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक गंभीर घायल हो गए और उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला प्रचार के साथ हुई घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए।