गुना नगर: एबी रोड पर कस्तूरी गार्डन के पास बाइक और ऑटो की टक्कर में ऑटो पलटा तीन सवारीओ में एक महिला घायल
गुना कोतवाली थाना के एबी रोड पर कस्तूरी गार्डन के पास 11 जून दोपहर को बाइक और ऑटो की टक्कर हो गई। जैसा प्रथम दृष्टता प्रत्यक्षदर्शि बोले, टक्कर इतनी तेज थी ऑटो पलट गया। ऑटो में बैठी तीन सवारी में एक महिला घायल हुई है जिसे अस्पताल ले जाया गया। कुसमोदा निवासी ऑटो चालक ने कहा, बाइक चालक मौके से भाग गया, ऑटो पलटने से आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।