रसड़ा बस स्टैंड अब लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम से जाना जायेगा। बस स्टैंड पर सोमवार की सुबह 10 बजे नए नामकरण का बैनर लगा दिया गया है। जिस पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा लोकनायक जयप्रकाश नारायण बस स्टेशन रसड़ा लिखा गया है। इस नामकरण को क्षेत्रीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।