उप मुख्यमंत्री श्री Rajendra Shukla ने बहनों से बंधवाई राखी.
बहनों का स्नेह ही देश की वास्तविक ताकत - उप मुख्यमंत्री
___________________
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल की उपस्थिति में रक्षाबंधन का पावन पर्व सर्किट हाउस रीवा में बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर विभिन्न धर्म, सामाजिक संगठन और जिले भर की बड़ी संख्या में बहनों ने पधारकर उप मुख्यमंत्री को तिलक लगाया और रक्षासूत्र बांधा एवं उन्हें अपना स्नेह व आशीर्वाद प्रदान किया। बहनों ने उप मुख्यमंत्री जी के दीर्घायु और यशस्वी जीवन की प्रार्थना की। कार्यक्रम स्थल में उत्सव का माहौल देखने को मिला।
इस पावन अवसर पर बहनों से राखी बंधवाने के बाद उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बहनों का स्नेह और आशीर्वाद ही देश की वास्तविक ताकत है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक त्यौहार नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव और नारी सम्मान का सशक्त माध्यम है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए सभी बहनों के सुखद, सुरक्षित भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बहनों और बेटियों का स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त होना परिवार और समाज की खुशहाली के लिए आवश्यक है। रक्षाबंधन के अवसर पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री वीरेंद्र गुप्ता, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्री दीनानाथ वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहकर बहनों से रक्षा सूत्र बंधवा कर स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त किया।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Office Of Rajendra Shukla Jansampark Madhya Pradesh
#rakshabandhan #रक्षाबंधन
#रीवा #Rewa
Rewa, Madhya Pradesh | Aug 28, 2026