बिशुनपुरा: विशुनपुरा में सड़क हादसा : अज्ञात बाइक की चपेट में आने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल, गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज जारी
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के अमहर गांव में एक सड़क हादसा में 60 वर्षीय बली साह, एक अज्ञात मोटरसाइकिल की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बली साह शनिवार को गढ़वा जाने के लिए अपने घर से ऑटो पकड़ने निकले थे। इसी दौरान गांव में ही एक तेज रफ्तार अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें जोरदार टक्