भरतपुर: भरतपुर में पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में युवाओं ने लक्षमण मंदिर बाजार में युवा आक्रोश प्रदर्शन आयोजित किया
भरतपुर पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में युवाओं द्वारा लक्षमण मंदिर बाजार में युवा आक्रोश प्रदर्शन” आयोजित किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों और युवाओं ने भाग लेकर सरकार से भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।