कोरबा: रिसदी में वन विभाग की नर्सरी में लगी भीषण आग, पौधों और जीव-जंतुओं को हुआ भारी नुकसान
Korba, Korba | May 6, 2026 कोरबा जिले के रिसदी स्थित वन विभाग की चिड़ियाघर नर्सरी में भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और कई एकड़ क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। दूर-दूर तक उठती लपटें और काले धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि नर्सरी में मौजूद पौधों और पेड़ों को बचाने का मौका ही नहीं मिला।