केकड़ी: जिला प्रभारी सचिव ने केकड़ी कलेक्ट्रेट सभागार में ली अधिकारियों की बैठक,बोले-संवेदनशील भावना के साथ कार्य पूरा करे
Kekri, Ajmer | Jun 26, 2024 केकड़ी जिले के प्रभारी सचिव एवं श्रम कारखाना एवं बॉयलर इएसआई विभाग राजस्थान जयपुर के डॉ पृथ्वी बुधवार को अपने तीन दिवसीय केकड़ी प्रवास पर रहे।बुधवार दोपहर को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिलाधिकारियों एवं उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली।बैठक में विभागवार जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।