बिल्सी: इस्लामनगर में दो छात्रों के गुटों के बीच कहासुनी को लेकर हुई मारपीट, तमंचा लहराते युवक का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
Bilsi, Budaun | Apr 23, 2026 इस्लामनगर में दो छात्रों के गुटों के बीच किसी कहासुनी को लेकर जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान युवक का तमंचा लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने उक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।