मथुरा: पति-पत्नी के रिश्तों में दरार, तलाक की अर्जी देने पर लगाया दहेज का मुकदमा
मूल रूप से कानपुर और हाल निवासी दिल्ली के रहने वाले विवेक बाजपेई का आरोप है कि उनकी पत्नी उनके साथ रहना नहीं चाहती और जब उन्होंने तलाक की अर्जी दी तो उस केस को कमजोर करने के लिए उन पर और उनके बीमार माता-पिता पर दहेज उत्पीड़न का झूठा केस ठोक दिया गया है और अब पत्नी के मायके वाले समझौते के नाम पर रुपयों की मांग कर रहे हैं।