तिर्वा: तिर्वा के बचपन प्ले स्कूल में बच्चों के विवाद में छात्रा घायल, दरोगा के बेटे पर पेंसिल मारने का आरोप
Tirwa, Kannauj | Jul 24, 2026 तिर्वा, कन्नौज। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र स्थित बचपन स्कूल में पढ़ने वाले दो बच्चों के बीच हुए विवाद में एक छात्रा घायल हो गई। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि कक्षा में पढ़ाई के दौरान एक छात्र ने उनकी बेटी के सिर पर पेंसिल मार दी, जिससे उसे गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा।