बहराइच: लोहा मंडी इलाके में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने की कार्रवाई
जिले के कोतवाली नगर इलाके में स्थित लोहा मंडी इलाके में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार शाम को कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर, ईओ नगर पालिका बहराइच मौजूद रही। ईओ नगर पालिका ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।