हुज़ूर: मालीखेड़ी में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू, नरवाई जलाने से हादसे की आशंका
Huzur, Bhopal | May 6, 2026 भोपाल के मालीखेड़ी इलाके में बुधवार दोपहर एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा टीन शेड गोदाम जलकर खाक हो गया। घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है | रहवासी इलाके में आग लगने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया|