वारिसलीगंज: चकवाय गांव के शमशान घाट में पुलिस ने आम के बगीचे से एक व्यक्ति को देशी राइफल के साथ गिरफ्तार किया, एक फरार
नवादा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक देशी राइफल बरामद की है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका भतीजा फरार होने में सफल रहा। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर एसडीपीओ सुजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम में वारिसलीगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।