बैरसिया: भोपाल में एटीएम से ठगी करने वाले नए गिरोह का खुलासा,6 आरोपि गिरफ्तार
भोपाल में एटीएम से ठगी करने वाले नए गिरोह का खुलासा हुआ है। मामला शाहपुरा थानाक्षेत्र का है। पुलिस ने बिहार के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो छात्र हैं, जबकि 4 मजदूर हैं। आपको बता दें कि मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। आरोपियों ने 15 दिनों में SBI के 8 ATM से करीब 9 लाख की चोरी की।