बांसवाड़ा: दाहोद नाका क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में मिला व्यक्ति का शव, राज तालाब पुलिस जांच में जुटी
बांसवाड़ा शहर के दाहोद नाका क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त राजेंद्र सिंह पुत्र शिव तिलक सिंह के रूप में हुई है।सूचना मिलते ही राज तालाब थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शुक्रवार रात 8 बजे एमजी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।