पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जिले के हाट थाना की पुलिस ने चोरी के पानी वाले मोटर के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
पूर्णिया के के0हाट थाना की पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बीते दिन चोरी का एक पानी वाला मोटर के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है यही गिरफ्तार की पहचान बंटी कुमार, (35 वर्ष) सा0अरगरा रोड, थाना मधुबनी, जिला पूर्णिया निवासी के रूप में हुई है. वहीँ गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम कार्रवाई करते हुए बुधवार को शाम के लगभग 4 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा.