पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया विश्वविद्यालय में छात्र राजद ने 12 सूत्री मांगों को लेकर किया घेराव, तालाबंदी की
पूर्णिया विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्र राजद ने विश्वविद्यालय परिसर में तालाबंदी करते हुए प्रदर्शन किया। छात्र राजद के जिलाध्यक्ष मोहम्मद बिस्मिल के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन का घेराव किया और कुलपति कार्यालय व परीक्षा विभाग में तालाबंदी कर कामकाज पूरी तरह ठप कर दिया। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते