बक्सर: डुमरांव, नावानगर, चौसा और राजपुर के सीओ बदले गए, अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी का भी तबादला, बड़ा बदलफेर
Buxar, Buxar | Jul 1, 2026 बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। इसका असर बक्सर जिले पर भी पड़ा है। बुधवार की सुबह 9 बजे जिले के चार अंचलों में नए सीओ की तैनाती की गई है। वहीं कई अधिकारियों का दूसरे जिलों में स्थानांतरण किया गया है।