विधानसभा चौरीचौरा क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी पंडित एस के शर्मा ने विकास खण्ड ब्रह्मपुर के बरही गांव में निःशुल्क महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र को लेकर चौपाल लगाया और गांव की महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के लिए सिलाई प्रशिक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी।