जैतपुर: NH-43 पर मौत बनकर दौड़ी बस: गाय को कुचला, रेत डग्गी से भिड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा
शहडोल के बुढार थाना क्षेत्र स्थित पकरिया चौराहे पर तेज रफ्तार यात्री बस ने पहले एक गाय को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद बस रेत से भरी डग्गी से टकरा गई, जिससे डग्गी पलट गई और कई लोग घायल हो गए। पूरी घटना CCTV में कैद हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज गुरुवार सुबह 10 बजे सामने आया है।