सावर: तसवारिया गांव में साजिश के तहत खेत में रखे पाइप और नीम के पेड़ों को आग के हवाले किया, दो लाख का नुकसान
Sawar, Ajmer | May 11, 2026 शहर थाना इलाके के तसवारिया गांव में एक खेत पर रखे पाइपों व नीम के पेड़ों में आग लगाने का मामला सोमवार सुबह 10 बजे सामने आया है।पीड़ित ने एक व्यक्ति पर पूर्व नियोजित तरीके से आगजनी करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दी है।पुलिस रिपोर्ट अनुसार खेत पर 4 इंच के करीब 100 पाइप एवं 3 इंच के 60 पाइप रखे हुए थे।पुलिस रिपोर्ट पर जांच कर रही है।