पनागर: गाली-गलौज का खूनी अंजाम: पत्नी को अपशब्द कहने से रोकने पर चाकू से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
पनागर आपसी विवाद और मामूली कहासुनी किस कदर जानलेवा साबित हो सकती है, इसकी एक हृदयविदारक घटना पनागर के इमलई गांव से सामने आई है। यहाँ जूपिटर वैगन्स फैक्ट्री में काम करने वाले दो कर्मचारियों के बीच हुए विवाद में एक युवक की जान चली गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी आदित्य पासवान और मृतक सोमनाथ के बीच गाली-गलौज को लेकर बहस शुरू हुई थी, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष