हनुमानगढ़: युवक को शराब पिलाकर कुंड में डुबोकर मारने का आरोप, भद्रकाली मंदिर ले जाकर हत्या का आरोप
जंक्शन निवासी एक 65 वर्षीय महिला की ओर से अपने पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए दायर इस्तगासे पर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय, हनुमानगढ़ के आदेश के बाद टाउन थाना पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार न्यायालय से प्राप्त इस्तगासे के आधार पर मामला दर्ज किया गया।