बिसौली: वजीरगंज नगर में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी देहात ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त
Bisauli, Budaun | Feb 27, 2026 आगामी त्योहारों के मद्देनज़र जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए बदायूं में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा शुक्रवार शाम 6 बजे करीब वजीरगंज थाना पुलिस बल के साथ क्षेत्र के प्रमुख स्थानों और बाजारों में पैदल गश्त की गई।