सहारनपुर: प्रधानमंत्री ने पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का किया हस्तांतरण, कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण देखा गया
प्रधानमंत्री द्वारा पीएम किसान सम्मन निधि की 23 वीं किस्त हस्तांतरित की गई जिसका लाइव प्रसारण नवीन सभागार कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार शाम 4:00 बजे देखा गया। मुख्य अतिथि विधायक रामपुर मनिहारान देवेंद्र निम उपस्थित रहे। उन्होंने कृषकों को उड़द मूंग की मिनिकिट का वितरण किया और पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधित प्रमाण पत्रों का वितरण किया।