पुर्णिया में पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, कई वाहनों की हुई जांच
Purnea East, Purnia | May 10, 2026
पूर्णिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार देर शाम जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस ने आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की । जांच अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से गाड़ी के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट और सीट बेल्ट की जांच की। वहीं संदिग्ध वाहनों की तलाशी भी ली गई।