घोरावल: सिरसोती ग्राम पंचायत के टोला कोडार में एक बालिका की सांप के काटने से हुई मौत,
बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसोती ग्राम पंचायत के टोला कोडार मे सोमवार को एक बालिका की सर्प दंश से मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार रामदासी पुत्री तेजबली बैगा उम्र 12 निवासी कोडार अपने घर से बाहर सोमवार सुबह मोबाइल फोन पर बात कर रही थी इसी बीच सर्प ने डँस लिया जिससे वह अचेत हो गई। आनन फानन में अचेत युवती को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां मौत हो गई