रामगंजमण्डी: मारुति नगर में युवक पर जानलेवा हमला, 24 घंटे में 3 हिस्ट्रीशीटर रामगंजमंडी से गिरफ्तार
रामगंजमंडी में युवक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार शाम करीब 6:30 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस के अनुसार आरोपियों ने एक युवक का पीछा कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और सिर पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामला 11 जून की रात का है, जब