बरेली: बरेली में बड़ा एक्शन! 761 ऑपरेटरों पर डीएम की गाज, वेतन रोका जाएगा, आयुष्मान कार्ड नहीं बनाने वालों पर कार्रवाई
बरेली में आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही अब भारी पड़ने वाली है। बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साफ कर दिया है कि काम नहीं तो वेतन नहीं। डीएम की समीक्षा में सामने आया कि पिछले 15 दिनों से आयुष्मान कार्ड बनाने की रफ्तार बेहद धीमी रही। इतना ही नहीं, पिछले तीन दिनों में 420 पंचायत सहायकों और 341 स्वास्थ्य विभाग के ऑपरेटरों, यानी कुल