बलिया: जिलाधिकारी ने विकास भवन सभागार में गेहूं खरीद की समीक्षा की, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Ballia, Ballia | Apr 25, 2026 जिलाधिकारी द्वारा विकास भवन सभागार में शनिवार की दोपहर दो बजे गेहूॅ खरीद की समीक्षा की गई। जिसमें उनके द्वारा सभी एजेन्सियों के जिला प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि खरीद में तेजी लाया जाए। जनपद का गेहूं खरीद क्रय लक्ष्य 31,000 मेट्रिक टन के सापेक्ष 6474.20 मेट्रिक टन अद्यतन खरीद हुई है, जो क्रय लक्ष्य का 20.88 प्रतिशत है।