झांसी: सदर बाजार स्थित पाल समाज की कुटिया में आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा की बैठक हुई, नए लोगों ने ली सदस्यता
Jhansi, Jhansi | Jul 8, 2025 झांसी के सदर बाजार स्थित वाल्मीकि मंदिर के पास पाल समाज की कुटिया में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) युवा मोर्चा, झांसी के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस बैठक में नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण कराई गई।