मोकामा: राजेंद्र सेतु के नीचे गंगा में डूब रहे व्यक्ति की बची जान, अस्पताल की लापरवाही पर उठे सवाल
Mokameh, Patna | May 26, 2026 मोकामा के हाथीदह थाना क्षेत्र में राजेंद्र सेतु के नीचे गंगा नदी में डूब रहे एक व्यक्ति की जान स्थानीय नाविकों की सतर्कता से बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने मंगलवार को लगभग 2 बजे बताया कि व्यक्ति नदी में डूब रहा था तभी आसपास मौजूद नाविकों ने साहस दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाला। उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से पटना रेफर कर दिया।