हनुमानगढ़: जिले में एमएसपी पर गेहूं खरीद की अवधि अब 6 जून 2026 तक होगी, राज्य सरकार ने जारी किए आदेश
हनुमानगढ़ जिले में एमएसपी पर गेहूं की खरीद की अवधि राजस्थान सरकार ने बढ़ा दी है। जानकारी अनुसार किसानों को राहत देने के लिए जिले में अब 6 जून 2026 तक गेहूं की खरीद की जाएगी और खरीद केंद्रों को आवंटित लक्ष्य तक खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश सरकार की ओर से दिए गए हैं। खाद एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने यह संशोधित दिशा निर्देश जारी किए हैं।