दुधि: चेन्नई में काम करने गए बभनी निवासी युवक की संदिग्ध मौत, 10 दिन बाद बबूल के पेड़ के नीचे मिला शव
सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के बैना गांव निवासी 29 वर्षीय युवक रामनिहोर सिंह गोंड की चेन्नई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार देर रात शव पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि रामनिहोर शांत स्वभाव और मिलनसार व्यक्ति था। रविवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।