गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया चौक पर कांग्रेस पार्टी ने बिहार के प्रथम सीएम डॉ. श्री कृष्ण सिंह की 138वीं जयंती मनाई, किया माल्यार्पण
गया के टॉवर चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल परिसर में मंगलवार की दोपहर 12 बजे कांग्रेस पार्टी के द्वारा बिहार के प्रथम सीएम श्रीकृष्ण सिंह की 138 वीं जयंती मनाई गई।बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू ने बताया कि उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।