बेरो: बेड़ो से डिजिटल सफलता: प्रज्ञा केंद्र संचालक शाहिद अंसारी राष्ट्रीय प्रशिक्षण के लिए चयनित
Bero, Ranchi | Nov 2, 2025 बेड़ो प्रखंड के प्रज्ञा केंद्र संचालक शाहिद अंसारी का चयन केरला स्थित पी. एन. पनिकर फाउंडेशन में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए हुआ है। झारखंड से केवल दो सीएससी संचालक चुने गए हैं, जिनमें बेड़ो के शाहिद भी शामिल हैं। इस उपलब्धि से बेड़ो में खुशी और गर्व का माहौल है।