हैदरगढ़: बराईखेरवां गांव में सड़क पर भरा गंदा पानी, जलभराव से लोग परेशान, जनप्रतिनिधि बेखबर
सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के मीरापुर ग्राम पंचायत के बराईखेरवां गांव में मुख्य सड़क पर सालभर गंदा पानी भरा रहता है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने और नालियों की सफाई न होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। राहगीरों और स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव की मुख्य आरसीसी सड़क पूरी तरह से नालियों के गंदे पानी से लबालब है।