पंडारक के पैठानीचक में चंद्र उदय की संदिग्ध मौत एवं शव को गायब करने के समाचार के बाद पुलिस एक्शन में आई और शव को रविवार को गंगा नदी में पंडारक थाना क्षेत्र के मेला घाट से शव को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष ने संध्या 6 बजे जानकारी साझा करते हुए बताया कि पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद से शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।