शिवपुरी नगर: रामनगर गधाई में पति गया खेत पर घर से पत्नी हुई लापता ; मां के लिए तड़प रहे 4 मासूम बच्चे, पुलिस पर भी रिश्वत के आरोप
शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रामनगर गधाई निवासी राकेश जोशी ने आज शुक्रवार की दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी व्यथा सुनाई। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी के लापता होने के मामले में पुलिस उचित कार्रवाई करने के बजाय उससे रिश्वत ले चुकी है, फिर भी कोई परिणाम सामने नहीं आया है।