चकिया में होली पर्व को लेकर चकिया पुलिस सख्त हो गई है। आज मंगलवार सुबह 09 बजे को थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने चेतावनी दी है कि हुड़दंग करने वालों की होली हवालात में मनेगी। उन्होंने कहा कि रंग-गुलाल की जगह उपद्रवियों को मच्छरों के साथ समय बिताना पड़ेगा। क्षेत्र में पुलिस गश्त तेज कर दी गई है और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।