बेगूसराय: कांग्रेस भवन में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक, नए बिहार प्रभारी के आगमन की तैयारी पर चर्चा
कांग्रेस भवन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सारजन की अध्यक्षता में शनिवार की दोपहर 3:00 बजे बैठक आयोजित की गई. इस दौरान बिहार प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी कृष्ण अल्लाहवारु, बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह आगमन की तैयारी को लेकर बिंदुवार चर्चा हुई. जिला अध्यक्ष ने बताया कि 25 फरवरी को कार्यक्रम होगा.