बेगूसराय: GD कॉलेज में बहुविषयक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन, 82 विषयों पर शोध के लिए किया जाएगा प्रस्तुतीकरण
जीडी कॉलेज में बहुविषयक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन शनिवार की दोपहर 1:00 बजे किया गया. इस दौरान 82 टॉपिक पर शोध के लिए प्रस्तुतीकरण किया जाएगा. कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज प्राचार्य प्रो राम अवधेश कुमार समेत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम का स्वागत भाषण प्रो कमलेश कुमार ने किया. इस सेमिनार में ढाई सौ से अधिक बच्चे शामिल होंगे.